फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए नियमों से संचालित होंगी ट्रेनें, जानें क्या बदलाव लेकर आया है रेलवे

Wed, 27 May 2020 03:30 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 27 May 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
indian railway new rules and regulation to start service again after lockdown
रेल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों को प्रभावित किया है। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॅाकडाउन की वजह से देश थम सा गया था। लॉकडाउन के चौथे चरण में गतिविधियों में ढील दी गई है। रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों के साथ यात्रा सेवा शुरू की है, जबकि एक जून से देश की विभिन्न रूटों पर बहुत सारी ट्रेनें शुरू हो रही है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग लगातार हो रही है। रेल यात्राओं के दौरान आपको पहले की अपेक्षा काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। लॅाकडाउन से पहले जहां भारतीय रेलवे स्टेशन में काफी संख्या में लोग दिखते थे, अब वो दृश्य शायद ही आपको दिख पाए। रेलवे ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ ही रेल यात्रा शुरू की है। आइए जानते हैं रेलवे के बदलावों के बारे में।
indian railway new rules and regulation to start service again after lockdown
रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होगा - फोटो : अमर उजाला

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

  • रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होगा। टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफॅार्म तक हर स्थान पर उचित दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

indian railway new rules and regulation to start service again after lockdown
यात्रियों को अपनी पूरी जानकारी साझा करनी होगी - फोटो : अमर उजाला

बुकिंग के दौरान यात्री को साझा करनी होगी पूरी जानकारी

  • अब यात्रियों को टिकट बुक कराते समय अपनी पूरी जानकारी साझा करनी होगी। पूरा पता, गांव का नाम, गली, मोहल्ला, घर का नंबर आदि जानकारी देना जरूरी है। कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के सामान को डिसइन्फेक्ट करने की व्यवस्था भी की गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway new rules and regulation to start service again after lockdown
ई टिकट कंफर्म होगा उन्हें ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी - फोटो : अमर उजाला

कंफर्म ई टिकट वालों को स्टेशन में प्रवेश मिलेगा

  • जिन लोगों का ई टिकट कंफर्म होगा उन्हें ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं है तो आपको स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
indian railway new rules and regulation to start service again after lockdown
सिर्फ स्वस्थ लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी - फोटो : अमर उजाला

हेल्थ चेकअप किया जाएगा

  • सभी यात्रियों को अब स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा करने दिया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत प्रशासन को इस बात की जानकारी दी जाएगी। सिर्फ स्वस्थ लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed