फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Simple Khichdi Recipe For Digestion Garmi Me Pet Kharab Me kya Khaye Khichdi Benefits

Khichdi Recipe: गर्मी में पेट हो गया खराब? तुरंत बनाएं सादा खिचड़ी, विधि याद कर लें

Mon, 04 May 2026 12:19 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 04 May 2026 12:19 PM IST
सार

Pet Khrab Me Kya Khaye: गर्मी में पेट खराब होने पर सादा खिचड़ी सबसे अच्छा भोजन माना जाता है क्योंकि यह हल्की, सुपाच्य और पोषण से भरपूर होती है। यह पाचन तंत्र को आराम देती है और जल्दी रिकवरी में मदद करती है।

विज्ञापन
Simple Khichdi Recipe For Digestion Garmi Me Pet Kharab Me kya Khaye Khichdi Benefits
खिचड़ी कैसे बनाएं - फोटो : AI

विस्तार

Khichdi Benefits in hindi: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, जिनमें सबसे आम है पेट खराब होना। तेज धूप, डिहाइड्रेशन, बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या पाचन तंत्र को कमजोर बना देते हैं। ऐसे में भूख कम लगना, पेट दर्द, गैस, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

विज्ञापन

इस स्थिति में भारी और मसालेदार खाना आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। इसलिए डॉक्टर और आयुर्वेद दोनों ही हल्के, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन की सलाह देते हैं। इन्हीं में से एक है सादी खिचड़ी, जो न सिर्फ हल्की होती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती है।

विज्ञापन

खिचड़ी चावल और दाल से बनती है, जो आसानी से पच जाती है और पेट को आराम देती है। यह शरीर को एनर्जी देती है, डिहाइड्रेशन से बचाती है और पाचन तंत्र को धीरे-धीरे ठीक करने में मदद करती है। यहां जानिए सादी खिचड़ी के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सादा खिचड़ी क्यों है बेहतर विकल्प?

  • जब पेट खराब होता है, तो शरीर को ऐसा खाना चाहिए जो आसानी से पच जाए।
  • सादा खिचड़ी में कम मसाले होते हैं और यह पेट पर बिल्कुल हल्का पड़ता है।
  • यह पाचन तंत्र को बिना ज्यादा मेहनत के ऊर्जा देता है।


खिचड़ी बनाने का आसान तरीका

  • एक कप चावल और आधा कप मूंग दाल लें।
  • इन्हें अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में डालें।
  • इसमें हल्दी, नमक और पर्याप्त पानी डालें।
  • 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
  • चाहें तो थोड़ा सा घी ऊपर से डाल सकते हैं।


सेहत के लिए खिचड़ी के फायदे

  • सादा खिचड़ी शरीर को हाइड्रेट रखती है।
  • पेट की सूजन कम करती है।
  • खिचड़ी से कमजोरी दूर होती है।
  • इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ताकत देते हैं।


कब और कैसे खाएं?

  • दिन में 2-3 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खिचड़ी खाएं।
  • इसे गर्म और ताजा ही खाएं ताकि पेट को ज्यादा आराम मिले।
  • साथ में दही या छाछ भी लिया जा सकता है।


किन बातों का रखें ध्यान

  • खिचड़ी बनाते समय ज्यादा मसाले, तेल या मिर्च का इस्तेमाल न करें।
  • बाहर का खाना और ठंडे पेय से बचें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें ताकि जल्दी रिकवरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed