फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: रूस ने दी खुशखबरी, स्पुतनिक वी के बाद दूसरे टीके को भी मंजूरी

Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update: Russia approves Second Coronavirus vaccine EpiVacCorona, President Vladimir Putin announces
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

दुनियाभर के देशों को एक बार फिर से चौंकाते हुए रूस ने एक और कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। रूस ने दावा किया है कि शुरुआती चरणों के ट्रायल में बेहतर असर दिखाने के बाद इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। रूस ने 12 अगस्त को दुनिया की पहली वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) को तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही मंजूरी दे दी थी और अब दूसरी कोरोना वैक्सीन एपिवैककोरोना (EpiVacCorona) को मंजूरी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश की दूसरी कोरोना वैक्सीन तैयार होने का एलान किया। 

Covid 19 Vaccine Latest News Update: Russia approves Second Coronavirus vaccine EpiVacCorona, President Vladimir Putin announces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खबरों के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एलान किया कि देश में दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन ‘EpiVacCorona’ को मंजूरी दे दी गई है।  शुरुआती परीक्षणों में बढ़िया रिजल्ट दिखाने के बाद वैक्सीन की मंजूरी का फैसला लिया गया। पेप्टाइड आधारित इस एपिवैककोरोना वैक्सीन को साइबेरिया स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है।
Covid 19 Vaccine Latest News Update: Russia approves Second Coronavirus vaccine EpiVacCorona, President Vladimir Putin announces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दूसरी वैक्सीन का एलान करते हुए कहा कि अब हमें पहली और दूसरी वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। इस EpiVacCorona वैक्सीन को साइबेरिया स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने बनाया है जो पेप्टाइड आधारित वैक्सीन है और कोरोना से बचाव के लिए इस वैक्सीन की दो खुराक देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update: Russia approves Second Coronavirus vaccine EpiVacCorona, President Vladimir Putin announces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

करीब 100 वॉलेंटियर्स पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। इस ट्रायल में शामिल होने वाले वॉलेंटियर्स की उम्र 18 से 60 के बीच थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस वैक्सीन का दो महीने तक ट्रायल हुआ है और दो हफ्ते पहले इसका शुरुआती अध्ययन पूरा हुआ है। वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल सफल रहे हैं और अध्ययन के पूरा होने के बाद इसे मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update: Russia approves Second Coronavirus vaccine EpiVacCorona, President Vladimir Putin announces
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पिक्सा

एपिवैककोरोना वैक्सीन से संबंधित अध्ययन के परिणाम अबतक प्रकाशित नहीं किए गए हैं। वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि यह कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडी का उत्पादन करता है और जो प्रतिरक्षा बनाता है, वह छह महीने तक रह सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या टीका व्यापक उपयोग के लिए पेश किया जाएगा, जबकि परीक्षण अभी भी चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed