इस कोरोना काल में 11 अगस्त रूस के लिए सबसे खास दिन था। इसी दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर यह दावा किया था कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे 'स्पूतनिक-वी' नाम दिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वैक्सीन उनकी बेटी को भी लगाई गई है। अब इस बात को लगभग 19 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब उनकी बेटी कैसी हैं यानी वैक्सीन लगाने के बाद क्या उनमें कोई साइड-इफेक्ट्स नजर आया है या फिर पुतिन के दावे के मुताबिक वैक्सीन सच में कारगर और सुरक्षित है? रूसी राष्ट्रपति ने एक चैनल रोसिया 1 को दिए गए एक इंटरव्यू में इन सारी बातों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...
Coronavirus vaccine: अब कैसी हैं कोरोना की वैक्सीन लेने वाली पुतिन की बेटी? रूसी राष्ट्रपति ने खुद बताया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन