फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deoghar police arrested 11 cyber criminals news in Hindi

झारखंड: देवघर पुलिस ने 11 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Sun, 19 Dec 2021 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Dec 2021 10:38 PM IST
सार

साइबर अपराधियों के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Deoghar police arrested 11 cyber criminals news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

साइबर अपराधों के लिए देश-दुनिया में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा की तरह ही देवघर भी अब साइबर ठगों का नया ठिकाना बन गया है। इन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल-लैपटॉप आदि वस्तुओं के साथ एक कार भी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस को इलाके में साइबर अपराधियों के सक्रिय होने के बारे में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर साइबर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के कुरुमटांड, झगराही और बगदाहा गांव में और देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में छापेमारी की थी। यहां 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दूरजू राणा, संजय लाल, छोटू राणा, दीनानाथ मंडल, राहुल कुमार मंडल, राज कुमार मंडल, गोविंद मंडल, जितेंद्र मिर्धा, छोटू मिर्धा, पवन मिर्धा और शैलेश दास के रूप में हुई है। ये लोग कभी बैंक अधिकारी तो कभी किसी कंपनी की ओर से फोन करते और लोगों से बैंक जानकारियां हासिल कर उन्हें चूना लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 लाख की कार, 22 मोबाइल समेत यह हुआ बरामद
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 22 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 35 सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, 32 हजार रुपये नकद, चार पासबुक, चार चेकबुक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से एक ह्युंदै वर्ना कार भी बरामद की है, जिसकी कीमत9 लाख रुपये बताई जा रही है।


12 दिसंबर को भी गिरफ्तार किए गए थे पांच अपराधी
इससे पहले 12 दिसंबर को भी देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की थी और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी कर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले ऐसे साइबर अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और इनके खिलाफ हमारी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed