फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ACB caught Assistant Sub Inspector taking bribe in Godda Jharkhand

झारखंड: रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जाल बिछाकर दबोचा

Wed, 04 May 2022 12:46 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गोड्डा
पीटीआई, गोड्डा Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 May 2022 12:46 AM IST
सार

एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी ने रिश्वत मामले की जांच की और जांच के दौरान उस व्यक्ति के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए एएसआई को पकड़ लिया।

विज्ञापन
ACB caught Assistant Sub Inspector taking bribe in Godda Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। यहां मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एसीबी ने टाउन पुलिस थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन


एसीबी अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रामला गांव के एक निवासी ने पुलिसकर्मी (एएसआई) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पहचान अनोद कुमार के रूप में हुई थी, जिसने शिकायतकर्ता के पक्ष में भूमि विवाद से संबंधित केस डायरी लिखने के लिए कथित तौर पर 10,000 रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


 रिश्वत लेते हुए एएसआई को पकड़ा
एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी ने इस मामले की जांच की और जांच के दौरान उस व्यक्ति के आरोप सही पाए गए। एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि कि दुमका ब्यूरो से एसीबी की एक टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए एएसआई को पकड़ लिया। वहीं पुलिसकर्मी को आगे की जांच के लिए एसीबी टीम दुमका ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमशेदपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार शाम अज्ञात बदमाशों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित मोहम्मद इरशाद हाल ही में एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।


अधिकारी ने कहा कि इरशाद ईद के त्योहार के दौरान दोपहर में अपने घर से निकला है और फिर आजादनगर थाना क्षेत्र के तमोलिया मोड के पास उसे किसी ने चाकू मार दिया गया। बाद में एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed