फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Zojila pass opened after four months for Ladakh

लद्दाख के लिए चार माह बाद खुला जोजिला दर्रा, 23 अप्रैल तक जरूरी सामान लेकर जाएंगे ट्रक-टैंकर

Sat, 11 Apr 2020 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Zojila pass opened after four months for Ladakh
जोजिला दर्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए खोल दिया गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशाें को जोड़ने वाला यह दर्रा एनएच-1 पर बर्फबारी के चलते 10 दिसंबर को आवाजाही के लिए बंद हो गया था।

विज्ञापन


लद्दाख के मंडलायुक्त ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जोजिला दर्रे से राशन, दवाइयां, ईंधन की सप्लाई वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी है। इसके लिए लद्दाख मंडलायुक्त के ओएसडी आबिद हुसैन को नोडल अफसर के रूप में तैनात किया गया है। आज यानी कि शनिवार को पहले दिन इंडियन ऑयल कारपोरेशन के 29 टैंकर लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 13, 15, 17, 19, 21 और 23 अप्रैल को अन्य सामान की आपूर्ति होगी। कुल सात दिनों के शेड्यूल में 113 ट्रकों को जोजिला दर्रे से भेजा जाएगा। मीनामर्ग में इन ट्रकों का सामान लद्दाख के लिए दूसरे ट्रकों में भेजा जाएगा। प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि ट्रकों की आवाजाही में सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर के लोगों को एंट्री नहीं
हर साल मई माह में पर्वतों का रुख कर लद्दाख पहुंचने वाले बाहर के लोगों को इस बार प्रवेश नहीं मिलेगा। लद्दाख सरकार के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैंफेल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते गुज्जरों को लद्दाख में दाखिल होने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई आ भी जाता है तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस समुदाय के लोग जानवर चराने के लिए गर्मी के मौसम में हजारों की तादाद में लद्दाख का रुख करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed