फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Zojila: BRO evacuation of 80 trucks stuck in avalanche, traffic restored

जोजिला : हिमस्खलन मे फंसे 80 ट्रकों को बीआरओ की टीम ने निकाला, यातायात बहाल 

Sat, 02 May 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोजिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोजिला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 May 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Zojila: BRO evacuation of 80 trucks stuck in avalanche, traffic restored
जोजिला में फंसे 80 ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
सीमा सड़क संगठन ने जोजिला के पास लगातार बारिश होने के बंद पड़े श्रीनगर-लेह राष्ट्रीयराज मार्ग को एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए चालू कर दिया है। सड़क निकासी अभियान की नेतृत्व कर रहे कमांडर 32 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल मुकेश कुमार ने बताया कि बीकन के प्रयासों से यातायात को फिर से बहाल करने में सहायता मिली। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई वाहन यहां से जरूरत की चीजें लेकर जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में कुल 600 वाहनों ने जोजिला को पार कर लिया है, जो कि शेष भारत के साथ लद्दाख को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।
विज्ञापन


कर्नल मुकेश ने कहा कि एनएच 1 पर हिमस्खलन के बावजूद, बीकन ने पूरे मौसम में सड़क को यातायात के योग्य बनाए रखा। तापमान बढ़ने के कारण 26 अप्रैल को आवश्यक सामान ले जाने वाले लगभग 80 सिविल ट्रक हिमस्खलन की वजह से फंस गए थे। 32 बीआरटीएफ के कैप्टन विक्रम जाधव और कैप्टन शुभम सूद ने अपनी टीम के साथ सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाक, यहां फंसे 80 वाहनों को सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed