{"_id":"5f8f54a38ebc3e9be10562e5","slug":"zilla-parishad-elections-will-be-held-in-jammu-and-kashmir-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे जिला परिषद चुनाव, प्रशासनिक स्तर पर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे जिला परिषद चुनाव, प्रशासनिक स्तर पर तैयारी
Wed, 21 Oct 2020 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के लिए जिला विकास परिषद के चुनाव भी जल्द करवाने की तैयारी है। नियमों में संशोधन कर जिला विकास परिषदों के गठन का रास्ता साफ करने के साथ एलजी प्रशासन ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। नियमों में संशोधन की अधिसूचना के दो दिन बाद ही जिलावार विकास परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी बीच, सरकार ने जिला विकास परिषदों के चुनाव का खाका तैयार करने के लिए 3 समितियां गठित कर दी हैं। ये समितियां 27 अक्तूबर तक रिपोर्ट सौंपेंगी। माना जा रहा है कि पंचायत उपचुनाव के साथ ही जिला परिषद चुनाव का बिगुल भी बज सकता है।
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव कराने के लिए तीन उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। एक शीर्ष समिति (एपेक्स कमेटी) बनाई गई है जबकि दो समितियां जम्मू और कश्मीर संभाग स्तर पर चुनावी प्रक्रिया की तैयारी करेंगी। संभाग स्तर की समितियों में शामिल अधिकारी चुनाव से जुड़ी तैयारियों से लेकर जमीनी स्तर के इनपुट जुटाएंगे। शीर्ष समिति संभाग स्तर की समितियों से मिली जानकारी के आधार पर चुनाव की रूपरेखा तैयार कर 27 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शीर्ष समिति समिति सुरक्षा, रसद, श्रम, उपकरणों आदि का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
संभागीय समितियां श्रम, सुरक्षा, रसद, यातायात, उपकरण और अन्य जरूरतों की रिपोर्ट एपेक्स कमेटी को देगी। एपेक्स कमेटी सरकार को 27 अक्तूबर को रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद चुनाव का खाका तैयार किया जाएगा। दोनों कमेटियां ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के अधीन काम करेंगी।
कमेटियों में ये अधिकारी शामिल
एपेक्स कमेटी में गृह विभाग के प्रधान सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। सदस्यों में पुलिस महानिदेशक जेएंडके, अतिरिक्त महानिदेशक (सीआईडी) जेएंडके, मंडलायुक्त जम्मू/कश्मीर सदस्य (एस), ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के सचिव सदस्य सचिव, यातायात विभाग (अतिरिक्त सचिव से नीचे रैंक का नहीं) के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। कमेटी में एक सह सदस्य हो सकता है।
संभाग स्तरीय समितियों में कश्मीर संभाग से मंडलायुक्त कश्मीर चेयरमैन, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर को सदस्य, ग्रामीण विकास विभाग, कश्मीर के निदेशक को सदस्य सचिव और एक सह सदस्य बनाया जा सकता है। जम्मू संभाग में मंडलायुक्त जम्मू को चेयरमैन, पुलिस महानिरीक्षक जम्मू को सदस्य, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग जम्मू को सदस्य सचिव और एक सह सदस्य बनाया जा सकता है।
चुनावों को लेकर समिति की पहली बैठक
चुनावी तैयारियों के लिए गठित संभाग स्तरीय समितियों की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को जम्मू संभाग के मंडलायुक्त ने तमाम जिला अधिकारियाें के साथ चुनावी तैयारी
के लिए जरूरतों को लेकर पहली बैठक की। मंगलवार शाम की बैठक में चुनावों के लिए अमले और सामान की उपलब्धता की जानकारी ली गई।