फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yuva rajput sabha, rs pura, protest, rally

Jammu News: युवा राजपूत सभा के सदस्यों को हिरासत में लेने के विरोध में आक्रोश

Thu, 24 Aug 2023 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 24 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
yuva rajput sabha, rs pura, protest, rally
सभा सदस्यों ने आरएस पुरा कस्बे में रैली निकाल कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आरएस पुरा। सरोर टोल प्लाजा हटाए जाने के मामले में हिरासत में लिए गए युवा राजपूत सभा के सदस्यों के विरोध में आरएस पुरा में भी आक्रोश बरकरार है। बुधवार को युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने क्षेत्र में रैली निकाल कर रोष जताया है। वहीं, जल्द सदस्यों को रिहा करने की मांग उठाई है।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते आरएस पुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आरएसपुरा कस्बे में पहुंचे राजपूत सभा के सदस्यों ने मुख्य बाजार में रोष रैली निकाली। प्रदर्शन में शामिल युवा राजपूत सभा के मोहन सिंह चिब, सरपंच सुखदेव सिंह काला और पंच श्याम सिंह आदि ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सदस्यों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश शासन तानाशाही चल रही है और जम्मू के डोगरों पर आए दिन जनता विरोधी कानून थोपे जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है और सरकार द्वारा सरोर व नगरोटा में टोल लगाए हैं। आम लोगों पर बोझ डाला जा रहा हैं। अगर जल्द गिरफ्तार किए गए युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आरएस पुरा-जम्मू मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज जम्मू का डोगरा मांगों को लेकर सड़कों पर है, लेकिन भाजपा नेता घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाहरी लोग जहां पर आकर राज कर रहे हैं और कभी स्मार्ट मीटर तो कभी टोल प्लाजा के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। केंद्र सरकार से मांग है कहा कि उप राज्यपाल को जल्द हटाया जाए। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। इस मौके पर आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा व अन्य लोगों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed