फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yuva diwas 2020 Irmim Shamim becomes first woman to clear MBBS AIIMS in Rajouri Jammu Kashmir

युवा दिवस 2020: हालात पर भारी हौसले, जम्मू-कश्मीर की इस बेटी ने रचा इतिहास, पेश की अद्भुत नजीर

Sun, 12 Jan 2020 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
yuva diwas 2020 Irmim Shamim becomes first woman to clear MBBS AIIMS in Rajouri Jammu Kashmir
इरमीम शमीम
कहते हैं पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान भरी जाती है...जम्मू-कश्मीर के हालात अक्सर यहां के युवाओं के सपनों को दबाने का प्रयास करते हैं। लेकिन घाटी की इस धरती पर कुछ ऐसे भी होनहार सामने आते हैं जो हालातों को कुचलकर अपनी मंजिल पा लेते हैं। आज युवा दिवस के मौके पर हम आपको संघर्ष के पथ पर चलकर सफलता पाने वाली एक होनहार लड़की की कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं...
विज्ञापन


कुछ ऐसी ही कहानी है पहले ही प्रयास में एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पास करने वाली इरमीम शमीम की। राजोरी जिले के धनौर गांव की रहने वाली इरमीम शमीम गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने साल 2019 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रवेश परीक्षा पास कर अपनी मंजिल पाई।
विज्ञापन


बता दें कि इरमीम अपने सपनों को साकार करने के लिए रोजाना 10 किलोमीटर का सफर तय करना होता था। यह दूरी इरमीम पैदल ही तय करती थीं। इसकी वजह थी कि उनके गांव के पास कोई अच्छा स्कूल नहीं था। इरमीम कहती हैं कि सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्या होती है, लेकिन चुनौतियों से लड़ने पर ही सफलता आपके पास आएगी। इरमीम के घरवालों की चाहत है कि बेटी एक सफल डॉक्टर बनें। वह जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सफलता के बाद इरमीम के हौसले की खूब चर्चा हुई। आज इरमीम युवाओं के लिए आदर्श बन चुकी हैं। संघर्ष करने वालों के लिए इरमीम का जुनून पथ-प्रदर्शक का कार्य कर रहा है। वहीं जब इरमीम की इस सफलता के बारे में जिला विकास आयुक्त एजाज असद को जानकारी हुई तो उन्होंने भी इरमीम की उपलब्धि की सराहना की थी। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed