फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth took out a rally in the city against the ropeway project, meeting today

Jammu News: रोपवे परियोजना के खिलाफ युवाओं ने शहर में निकाली रैली, बैठक आज

Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth took out a rally in the city against the ropeway project, meeting today
रोपवे काे लेकर युवा रोष रैली निकालते हुए। संवाद - फोटो : katra
रघुनाथ मंदिर से निकाली गई रैली कटड़ा के मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड पर हुई समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी में रोपवे परियोजना के खिलाफ कटड़ा के युवाओं ने रोष रैली निकालकर रोपवे परियोजना का वर्तमान में जारी निर्माण कार्य पर विरोध जताया। शनिवार को कटड़ा के रघुनाथ मंदिर से निकाली गई रोष रैली कटड़ा के मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस मौके पर धर्मनगरी कटड़ा में बड़ी संख्या में युवाओं ने कहा कि रोपवे परियोजना के मामले को लेकर उपराज्यपाल की ओर से गठित कमेटी के साथ ही आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से रोपवे परियोजना के निर्माण कार्य को स्थगित रखने को किए गए वादे की लगातार वादाखिलाफी जारी है और काम जारी है।
युवाओं ने कहा कि बीते 31 दिसंबर को जब प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने बैठकर एक और जहां रोपवे के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं को भूख हड़ताल समाप्त करने के साथ ही जेल में बंद संघर्ष समिति के नेताओं को रिहा कर वादा किया था कि जब तक संघर्ष समिति के साथ रोपवे मामले को लेकर कोई उचित फैसला नहीं हो जाता तब तक रोपवे का निर्माण कार्य स्थगित रहेगा। मगर इसी बीच चोरी छिपे श्राइन बोर्ड रोपवे की ओर से निर्माण कार्य लगातार जारी है। युवाओं ने कहा कि रोपवे परियोजना को लेकर अगर श्राइन बोर्ड के साथ ही अधिकारियों का रवैया इसी तरह का रहा तो धर्मनगरी कटडा के युवा तथा लोग एक बार फिर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं युवाओं ने नगर वासियों से अपील की है कि वह 16 मार्च को दोपहर तीन बजे कटड़ा के शालीमार पार्क में एकत्रित हों, ताकि रोपवे परियोजना पर वर्तमान स्थिति पर चिंतन करने के साथ ही आगे की रणनीति पर फैसला लिया जा सके । इस मौके पर मानिक परोच, रोहित शर्मा, साहिल ठाकुर, नकुल डोगरा, सिद्धार्थ सादोत्रा सहित रोष रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed