{"_id":"5d9ad3368ebc3e93da788a78","slug":"youth-participate-in-a-recruitment-rally-organised-by-police-indian-army-in-samba-district-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सांबा में सेना ने किया भर्ती रैली का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सांबा में सेना ने किया भर्ती रैली का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज
Mon, 07 Oct 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारतीय सेना और राज्य पुलिस ने सेना भर्ती का आयोजन किया। इस भर्ती रैली में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Local youth participate in a recruitment rally organised by Police & Indian Army in Samba district of Jammu. pic.twitter.com/X5rlYvXV5kविज्ञापन— ANI (@ANI) October 7, 2019
विज्ञापन
इससे पहले, राज्य में अुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित पहली सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया था। इस रैली में 2000 से अधिक युवा शामिल हुए थे।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले दिन सुबह करीब 7 बजे ही रेजिमेंटल सेंटर के बाहर हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इन युवाओं में काफी जोश देखा गया।