{"_id":"685331dd4163421e7905b632","slug":"youth-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106802-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवाओं को फेशन डिजाइनिंग व टेलरिंग कोर्स कराएगा ग्रामीण विकास विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवाओं को फेशन डिजाइनिंग व टेलरिंग कोर्स कराएगा ग्रामीण विकास विभाग
विज्ञापन
-पांच माह के होंगे कोर्स, नहीं देनी पड़ेगी कोई फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ग्रामीण विकास विभाग क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क फेशन डिजाइनिंग व टेलरिंग सहित अन्य कोर्स कराएगा। राजपुरा दफ्तर में बुधवार को स्वरोजगार पर लगाए शिविर में यह जानकारी दी गई। इसमें युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से स्वरोजगार शुरू करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। फेशन डिजाइनिंग, टेलरिंग, कम्प्यूटर आइटी सहित अन्य अन्य कोर्स भी करवाए जाएंगे। इसके लिए युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इलाके के 200 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये पांच माह के कोर्स होंगे। काउंसलिंग अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि शिविर में 15 युवाओं की रजिस्ट्रेशन की गई है। इस अवसर पर बीडीओ राजपुरा शिवाली चौधरी भी मौजूद थीं।