{"_id":"e03e78727b3cf431e71cb9ef4e69394f","slug":"youth-festival-in-bhadrwah-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी के भद्रवाह कैंपस में हुआ ‘संगम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी के भद्रवाह कैंपस में हुआ ‘संगम’
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के भद्रवाह कैंपस में सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन और सेना के 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के संयुक्त प्रयास से यूथ फेस्टिवल (संगम) का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचा दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वीसी प्रो. आरडी शर्मा पे कहा कि भद्रवाह कैंपस में भी एमएड और बीएड की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
यूथ फेस्टिवल में करीब चार सौ छात्रों ने भाग लिया। इनमें भद्रवाह कैंपस, किश्तवाड़ के इस्लामिया फरीदिया कालेज, भद्रवाह, डोडा व किश्तवाड़ के डिग्री कालेज के अलावा किलोतराण, मडवा, छात्रू के अलावा अन्य जगहों के निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल थे।
इस दौरान करीब तीस तरह के स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें डिबेट, स्केचिंग, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, एथलेटिक्स, चैस, बैडमिंटन, क्विज, पेंटिंग, मैराथन, वालीबाल, क्रिकेट, डांस, सिंगिंग आदि प्रमुख थे। इस मौके पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर एपीएस परिहार, कर्नल रवि कुमार गरमोतरा, प्रो. जीएम भाट रेक्टर, कर्नल एएल कादीयान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
अपने संबोधन में वीसी प्रो. आरडी शर्मा ने कहा इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भद्रवाह कैंपास में जल्द ही एमएड और बीएड की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इससे चिनाब वैली इलाके के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।