{"_id":"96402459ddf6d5a24873491d640bd19a","slug":"youth-dies-in-train-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीचे गिरते ही धड़ से अलग हो गया सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीचे गिरते ही धड़ से अलग हो गया सर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 24 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के नजदीक शालीमार एक्सप्रेस से शनिवार की सुबह गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक पर गिरते ही युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के वक्त लोगों की भीड़ जुट गई। तभी इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई तो जीआरपी ने शव को पहचान होने तक 72 घंटों के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर गिरने से एक युवक की कट कर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उसकी उम्र 30-35 के बीच है। शरीर का गेहुंआ रंग, जामुनी रंग की कमीज, काले बाल और स्लेटी रंग की पेंट पहनी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सारी जानकारी देकर अलग-अलग जगह भेज दी है, ताकि उसके वारिसों का पता चल सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की थी, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन