फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth Body Recovered in Canal River

Jammu News: नहर से मिला युवक का शव, पुल से छलांग लगाने के बाद ऊपर नहीं आया

विज्ञापन
Youth Body Recovered in Canal River
- केनाल रोड स्थित नहर के आगे पुलिस ने कंटीली तार लगाई ताकि अन्य युवक छलांग न लगाएं
विज्ञापन

जम्मू। केनाल रोड स्थित नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक भानु कुमार न्यू प्लाट का रहने वाला था। सोमवार दोपहर को नहर में नहा रहे कुछ युवकों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस का कहना है कि भानु घर से दोपहर करीब एक बजे निकला था। वह नहर में कहां गिरा, यह अभी जांच का विषय है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भानु नहर में नहा रहा था। उसने नहर के पुल से छलांग लगाई और इसके बाद ऊपर नहीं आया। कुछ देर आगे जाकर देखा तो उसकी चप्पल बह रही थी। साथ ही उसका शव नहर में नहा रहे कुछ युवकाें के साथ जाकर टकराया। जैसे ही उसे बाहर निकाला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया जहां जांच में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने नहर के आगे कंटीली तार लगा दी है, ताकि उसके ऊपर चढ़कर अन्य युवक छलांग न लगाएं। क्योंकि जहां पानी की गहराई काफी है और छलांग लगाकर सीधा नीचे की तरफ इंसान चला जाता है। जिससे उसके नीचे किसी पत्थर या अन्य वस्तु से टकराने और डूबने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed