फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Young singer from Anantnag composed a song to welcome PM

PM Modi Kashmir : कश्मीर के युवा गायक ने पीएम मोदी के स्वागत में बनाया गाना, तीन मिनट का है यशगान

Thu, 07 Mar 2024 02:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

इमरान अजीज (27) का यह गाना तीन मिनट का है। इसमें पीएम के स्वागत के बोल हैं और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की गई है।

विज्ञापन
Young singer from Anantnag composed a song to welcome PM
Kashmiri Singer Imran Aziz - फोटो : एएनआई

विस्तार

कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के एक युवा गायक इमरान अजीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में एक गाना तैयार किया है। इमरान अजीज (27) का यह गाना तीन मिनट का है। इसमें पीएम के स्वागत के बोल हैं और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 गाने की शुरुआत मोदी आएंगे, मोदी आएंगे, कमल खिलाएंगे, झंडा लहराएंगे से की गई है। वीरवार को बख्शी स्टेडियम में होने जा रही रैली में लोगों से होने का आह्वान करते हुए गाने में कहा गया है कि यह यात्रा कश्मीर का गौरव बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गीत अगस्त 2019 में मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी संदर्भ देता है, जिसमें कहा गया है कि इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश में समृद्धि आई है। गाने में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण बनाने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने का भी सुझाव दिया गया है। इमरान ने प्रधानमंत्री से लोगों की सुविधा के लिए अनंतनाग जिले में एक बड़ा अस्पताल स्थापित करने की मांग की है। 
 
 

Trending Videos

इमरान अजीज ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के प्रशंसक हैं। उन्होंने लगभग तीन मिनट लंबे गीत की रचना की है, जिसमें उनका स्वागत किया गया है और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की गई है।

अजीज ने कहा, 'मैं सुन रहा था कि मोदीजी कश्मीर में आ रहे हैं। मैंने उनके लिए कुछ गाने के बारे में सोचा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनकी कार्यशैली से प्रभावित हूं। इसे तैयार करने में मुझे एक सप्ताह का समय लगा।' उन्होंने कहा, 'गीत में कुछ दिक्कत थी। फिर सज्जाद भाई और इश्तियाक भाई ने इसमें मेरी मदद की।'

पीएम मोदी के कश्मीर दौरे से अपनी खुशी और अपेक्षाओं को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं। उनसे बहुत उम्मीदें हैं। कश्मीर में बहुत सारी चुनौतियां हैं। अनंतनाग में बेरोजगारी और अस्पतालों का मुद्दा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह (पीएम मोदी) सब कुछ ठीक कर देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed