फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Young man killed by unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 19 Sep 2014 12:58 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 19 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by unknown vehicle collision
डाक बंगले के बाहर बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे सुभाष (22) निवासी हरतियान घोरडी डाक बंगला के बाहर हाईवे के किनारे पर पैदल चल रहा था। तभी अचानक पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने फौरन इसकी जानकारी मृतक के परिवार के सदस्यों को दी।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि सुभाष बुधवार को ही उधमपुर में अपने रिश्तेदारों के घर पर गया था। सुबह करीब दस बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed