{"_id":"287862d6d47151f3ec485013d239e172","slug":"young-man-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर फायरिंग
सांबा/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में वीरवार शाम को सिडको चौक पर चार की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने एक युवक पर दो राउंड फायर कर दिए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। वारदात शाम करीब चार बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विनोद सिंह बिन्नी ने पुलिस को बताया कि हमलावर चार की संख्या में आए थे। वह पंजाब के नंबर की कार में थे और आते ही उस पर दो राउंड फायर कर दिए। इसके बाद भाग निकले। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस के अनुसार देसी कट्टे से गोलियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन
मौके से पुलिस को एक खाली खोखा भी मिला है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया गया है कि पहले भी इन दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन