फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Young man dies a tragic death due to construction material scattered along the roadside.

Jammu News: सड़क किनारे बिखरी निर्माण सामग्री के कारण युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Young man dies a tragic death due to construction material scattered along the roadside.
बाड़ी ब्राह्मणा में बिश्नाह मार्ग पर सड़क हादसा, नगर पालिका अफसरों की अनदेखी बनी हादसे की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह मार्ग पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार (29) पुत्र सेवा राम, निवासी वार्ड नंबर 4, बिश्नाह के रूप में हुई है। पुलिस और आसपास के लोगों के अनुसार हादसा मार्ग पर सड़क किनारे बिखरी निर्माण सामग्री के कारण हुआ। टक्कर के बाद सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक राहुल सुबह मोटरसाइकिल से घर से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहा था। बाड़ी ब्राह्मणा से लगभग 200 मीटर पहले एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही राहुल की मोटरसाइकिल कार के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल सड़क के बीचो-बीच गिर पड़ा और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे तुरंत बाड़ी ब्राह्मणा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर जमा भीड़ ने बताया कि सड़क किनारे बिखरी हुई निर्माण सामग्री दुर्घटना की प्रमुख वजह थी। वे आरोप लगा रहे हैं कि उक्त सामग्री लंबे समय से मार्ग पर पड़ी हुई थी और इससे पहले भी कई बार खतरे की चेतावनी दी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों तथा जिम्मेदारों की शिनाख्त के लिए जांच शुरु कर दी गई है। स्थानीय लोग नगर पालिका और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कहते हैं कि उसी लापरवाही ने एक नौजवान की जान ले ली।
पार्षद समेत लोगों ने की नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी

बाड़ी ब्राह्मणा वार्ड नंबर 5 के पूर्व पार्षद पवन बख्शी सहित अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व पार्षद ने बताया कि दो दिन पहले नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी व ठेकेदार को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि मार्ग से निर्माण सामग्री हटाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उनके अनुसार नगर पालिका ने इस अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया।


कोट-
मोटरसाइकिल कार के पीछे हिट होने से हादसा पेश आया है। सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई है। मौके से कार चालक फरार हो गया है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -संदीप सिंह चिब, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed