{"_id":"62b226db1dc997113d4cb9d8","slug":"yoga-billawer-news-jmu2624103166","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्या में करें शामिल, रहेंगे निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्या में करें शामिल, रहेंगे निरोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लोगों ने योग अभ्यास किए। पतंजलि योग समिति की ओर से बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया गया।
पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू, विश्वकर्मा मंदिर डडवाडा और कई अन्य गांवों में पहुंच कर लोगों को योग का अभ्यास करवाया। नेहरू युवा केंद्र और आयुष विभाग की ओर से परनाला गांव में शिविर लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने योग किया।
उधर, नाज खेल मैदान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में भी शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
किशनपुर गांव के आयुर्वेदाचार्य डॉ. तरुण खजुरिया ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हर एक को योगाभ्यास करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य ने कहा कि प्राणायाम में नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि के कई फायदे हैं।