फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yatra and Rahul security tightened after blast in Jammu, public meeting in Satwari on 23rd

Bharat Jodo Yatra: धमाके के बाद यात्रा और राहुल की सुरक्षा और कड़ी, 23 को जम्मू के सतवारी में होगी विशाल जनसभा

Sun, 22 Jan 2023 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 02:35 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को सुबह 7 बजे यात्रा विजयपुर से शुरू होकर सतवारी चौक तक आएगी। सतवारी चौक पर रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Yatra and Rahul security tightened after blast in Jammu, public meeting in Satwari on 23rd
सांबा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर कठुआ, सांबा और विजयपुर से होती हुई भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच 23 जनवरी को जम्मू पहुंचेगी। कुंजवानी चौक पर भव्य स्वागत के बाद सतवारी चौक से थोड़ा पीछे गुरुद्वारे (अशोक नगर) के पास जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


यहां सुबह 11 बजे राहुल गांधी का संबोधन होगा। इसके बाद यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम करेगी। शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को सुबह 7 बजे यात्रा विजयपुर से शुरू होकर सतवारी चौक तक आएगी। सतवारी चौक पर रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश जैसे बड़े नेता शामिल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि रविवार को कुंजवानी और सतवारी चौक पर स्टेज बनाई जा रही है।

इसमें जिला प्रशासन की ओर से सतवारी में एकतरफा हाईवे खुला रखने की बात कही गई है। जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्रा के दौरान जम्मू मार्ग पर राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होगी। पूर्व मंत्री योगेश साहनी के अनुसार शेड्यूल के तहत 24 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा शीतली (नगरोटा चेक पोस्ट के पास) से शुरू होगी। 

 

नगरोटा के पुराने रूट से होती हुई आर्मी गेट रेंबल उधमपुर तक जाएगी। इसके अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी।

इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कार्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed