फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yasin Malik will appear in TADA court, Rubia Saeed kidnapping and murder of Air Force personnel case

जम्मूः टाडा कोर्ट में पेश होगा यासीन मलिक, रुबिया सईद अपहरण और वायुसेना कर्मियों की हत्या का मामला

Fri, 23 Aug 2019 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Yasin Malik will appear in TADA court, Rubia Saeed kidnapping and murder of Air Force personnel case
यासीन मलिक

पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण और वायुसेना कर्मियों की हत्या के मामले में टाडा कोर्ट ने जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रभारी को हिदायत दी है कि 11 सितंबर को अगली सुनवाई पर उसे कोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन


कोर्ट के पीठासीन अधिकारी की ओर से जारी ताजा पेशी वारंट में कहा गया है कि 17 अगस्त को भी वारंट जारी किया गया था जो तिहाड़ जेल के डाक विभाग को सौंप दिया गया था। समय कम होने की वजह से संभवत: आरोपी की पेशी नहीं हो पाई। इसलिए सीबीआई के वकील को ताजा पेशी वारंट तामील करने की हिदायत गई है। यह भी कहा गया है कि वारंट जेल अधीक्षक को दिया जाए।
विज्ञापन


1989 में तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री डॉ. रुबिया सईद का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। वह ललडेड अस्पताल से घर लौट रही थीं। आतंकियों ने मांगें मनवाने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में सीबीआई ने 18 सितंबर, 1990 को चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 25 जनवरी, 1990 को सुबह साढ़े सात बजे सनतनगर क्रॉसिंग पर एयरपोर्ट की बस का इंतजार कर रहे एयरपोर्ट कर्मियों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इनमें 40 कर्मी घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुल पांच एयरफोर्स कर्मचारियों की इस घटना में मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed