फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yasin malik's controversial statements created a ruckus

यासीन मलिक के विवादित बयान मचा बवाल

Thu, 28 May 2015 08:25 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
yasin malik's controversial statements created a ruckus

जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक के विवादित बयान पर राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस बयान का विरोध किया है। उनका कहना है कि यासीन मालिक ऐसे बयान देकर हालात बिगाड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सेक्रेटरी तरुण चुग ने यासीन मलिक के बयान पर कहा कि ऐसी बातें उठाकर वह सिर्फ वातावरण खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो मूलभूत सुविधाएं हैं, उनकी ओर कोई ध्यान नहीं देता, उस पर कोई चर्चा नहीं करता।
विज्ञापन


चुग ने कहा कि अगर वह (यासीन मलिक) सही में कश्मीर के लोगों के हित के लिए कार्य करना चाहते हैं तो वह पानी, बिजली, फसल की भरपाई और बेरोजगारी आदि जैसी बातों पर चर्चा करें लेकिन उसके लिए उनके पास समय ही नहीं। वह सिर्फ यह सोचते हैं कि किस तरह समाज को बांटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासीन मलिक का बयान स्वघोषित बयान

yasin malik's controversial statements created a ruckus

पीडीपी प्रवक्ता वहीद-उर-रेहमान पर्रा के अनुसार, अलगाववादी नेता यासीन मलिक का बयान स्वघोषित बयान है और वह स्वघोषित जांच चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर वह अपने प्रति ध्यान बंटाना चाहते हैं।   

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि जिस जांच की बात यासीन मलिक करते हैं, आखिर वह होते कौन हैं जांच करने वाले। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकी घटनाओं को लेकर जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने बयान दिया था कि राज्य में सिर्फ दो ही बंदूकें हैं, एक सरकारी और एक आजादी पसंद लोगों की।

अगर वह दोनों ही सोपोर की घटनाओं को अंजाम देने को लेकर नकार रहे हैं तो फिर यूनाइटेड जिहाद कौंसिल (यूजीसी) के चीफ सईद सलाहुद्दीन एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाएं कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed