फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yasin malik arrested On way to kangan

गांदरबल से यासीन मलिक गिरफ्तार किए गए

Sat, 03 Oct 2015 10:09 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
yasin malik arrested On way to kangan

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चेयरमैन यासीन मलिक को शुक्रवार को उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


जेकेएलएफ प्रवक्ता के अनुसार यासीन को जुमे की नमाज के बाद जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन, पुलिस ने उन्हें श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकूरा में ही हिरासत में ले लिया। यासीन के अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वहीं पुराने शहर नौहट्टा में जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। जुमे की नमाज के बाद कुछ नकाबपोश युवा सड़क पर उतर आए और आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन

yasin malik arrested On way to kangan

लोगों द्वारा पाकिस्तान के अलावा आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अल-जेहाद के झंडे भी लहराए गए। इसके अलावा जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के सुप्रीम कमांडर सलाहुद्दीन के पोस्टर भी प्रदर्शन के दौरान दिखाई दिए।
 
प्रदर्शनकारी युवाओं द्वारा बुरहान का पोस्टर भी लहराया गया, जिसकी हत्या 20 सितंबर को सोपोर में आतंकियों द्वारा की गई थी। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस हरकत में आ गई।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की। बाद में स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख सुरक्षा बल ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

नौहट्टा के अलावा गोजवारा और राजौरी कदल में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। इससे गतिविधियां प्रभावित हुईं। प्रदर्शन के दौरान एक न्यूज चैनल के कैमरामैन सहित दर्जनों लोग घायल हुए। इनमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed