फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yasin malik appeals salahudin to probe attack on telecom operators

यासिन ने सोपोर हमलों की जांच के लिए आतंकी कंमाडर से की अपील

Thu, 28 May 2015 11:59 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
yasin malik appeals salahudin to probe attack on telecom operators

अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ प्रमु्ख यासिन मलिक ने हाल ही मे सोपोर में मोबाइल टावरों पर हुए आतंकी हमलों की जांच के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन हेड सैयद सलाहुद्दीन से अपील की है।

विज्ञापन


अलगाववादी नेताओं मोहम्मद यासीन मलिक और सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को आतंकवादियों से आग्रह किया है कि हाल में मोबाइल टावरों पर हए हमलों की जांच करें। हाल के हमलों से उत्तरी कश्मीर के कई शहरों में टेलीकॉम सेवाएं बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख और संयुक्त जिहाद परिषद के अध्यक्ष सैयद सलाहुद्दीन इस बात का खुलासा करें कि सोपोर में दूरसंचार क्षेत्र पर हमले में किसका हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहुद्दीन हमलों की जांच सम‌ित‌ि बनाए

yasin malik appeals salahudin to probe attack on telecom operators

मलिक ने सलाहुद्दीन से हमलों की जांच के लिए एक समिति का गठन करने के लिए कहा है। जेकेएलएफ के अध्यक्ष यास‌िन मलिक ने कहा, 'समय बर्बाद क‌िए बिना, सलाहुद्दीन हमलों की जांच के लिए एक समिति का गठन करना चाहिए'। कश्मीर में दो ताकतें हैं और दोनों ने ही इस हमले की न‌िंदा की है।

कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस गुट के प्रमुख गिलानी ने भी सोपोर हमले की निंदा की है। इस सप्ताह संदिग्ध आतंकवादियों ने संचार कंपनियों के साथ जुड़े दो व्यक्तियों को मार डाला था। ग‌िलानी ने सोपोर हमलों को आतंकवाद करार द‌िया है और टेलीकॉम कंप‌न‌ियों को कश्मीर की जीवन रेखा बताया है।

गिलानी इन हमलों की जांच के लिए आतंकवादी समूहों को भी कहा है। ग‌िलानी ने कहा क‌ि आज की फास्ट लाइफ में मोबाइल सेवा की अनुपस्थिति समस्याओं और जटिलताओं को पैदा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed