{"_id":"595dd4d74f1c1bc55e8b48c6","slug":"yaseen-malik-geelani-and-meerwaiz-in-police-custody-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहान की बरसी पर घाटी में हिंसा की आशंका, यासिन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज-गिलानी नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहान की बरसी पर घाटी में हिंसा की आशंका, यासिन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज-गिलानी नजरबंद
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर घाटी में हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुरहान की बरसी पर कश्मीर में भारी हिंसक प्रदर्शनों के होने के अलर्ट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में वीरवार को कश्मीर के तमाम अलगाववादियों पर स्थानीय पुलिस द्वारा शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्रम में वीरवार को हुर्रियत के प्रमुख अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यासिन को मायसूमा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। वही गिलानी और मीरवाइज को उनके घरों में नजरबंद किया गया है। बुरहान की बरसी पर कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन