फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   X-ray machine at PHC Boniyar is out of order, patients are upset

Jammu News: पीएचसी बोनियार में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

विज्ञापन
X-ray machine at PHC Boniyar is out of order, patients are upset
पीएचसी बोनियार
उड़ी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार इलाके में स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में कई दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरन निजी क्लीनिकों या दूर बारामुला शहर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसों दोनों की बर्बादी हो रही है। बोनियार सीमावर्ती व दूरस्थ उपखंड है। स्थानीय निवासी गुलाम मोहियुद्दीन ने बताया कि कल उनके एक परिजन की तबीयत खराब हो गई थी और डॉक्टर ने तुरंत एक्स-रे कराने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। यह बहुत ही मुश्किल होता है, खासकर तब जब किसी मरीज को इमरजेंसी में इलाज की जरूरत हो। एक अन्य निवासी फातिमा बी ने कहा, छोटी बेटी को चोट लगी थी। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने को कहा, लेकिन अस्पताल में सुविधा उपलब्ध न होने के कारण हमें निजी क्लिनिक जाना पड़ा। हम गरीब लोग हैं, सरकार को कम से कम बेसिक सुविधाएं तो मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed