फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wrestler Anil Won the Competition

Jammu News: रियासी के अनिल पहलवान ने जीता पौनी दंगल

विज्ञापन
Wrestler Anil Won the Competition
दंगल में बड़ी माली का मुकाबला शुरू करवाते आयोजक। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को मिनी स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से आए नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया वहीं, महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल की बड़ी माली रियासी के अनिल पहलवान ने हरियाणा के भगवान पहलवान को पछाड़ कर अपने नाम कर ली।
अनिल पहलवान ने 15 हजार रुपये का नकद इनाम जीता। महिला पहलवानों की पहली कुश्ती दिल्ली की अनु देवी और हरियाणा की अंजलि के बीच हुई। दिल्ली की अनु ने अंजलि को हराकर 1500 रुपये का पुरस्कार जीता। पुरुषों की एक अन्य कुश्ती हरियाणा के चांद व पंजाब के कालू के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी समय तक हार-जीत का फैसला नहीं हुआ तो आयोजकों ने दोनों पहलवानों को विजेता घोषित कर पांच-पांच हजार रुपये इनाम में दिए।
विज्ञापन

पहलवान पंकज के सिर में लगी चोट :
दंगल के दौरान पत्थर लगने से सगड़ से आए पहलवान पंकज सिंह के सिर में चोट लग गई जिससे वह घायल हो गए। उन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर के जाया गया। उनके सिर में पांच टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी माली के मुकाबला बराबरी पर रहा
दंगल में दूसरी बड़ी माली का मुकाबला कथार के युवराज पहलवान व पठानकोट के काली पहलवान के बीच हुआ। लगभग आधे घंटे तक दोनों पहलवान एक-दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते रहे, लेकिन काफी समय बीत जाने से दंगल स्थल पर अंधेरा होने लग तो आयोजकों ने दोनों को समान अंक देते हुए पांच-पांच हजार रुपए इनाम के तौर पर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed