फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Worship of Weapons

Jammu News: राजतिलक भवन में शस्त्र पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
Worship of Weapons
- अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने परंपरा के अनुसार किया हवन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विजयदशमी पर श्री अमर क्षत्रिय (राजपूत) सभा जम्मू-कश्मीर की ओर से पुरानी मंडी स्थित राजतिलक भवन में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। सभा के अध्यक्ष बिशन सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान हवन किया गया और समाज, प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में सुबह 11 बजे विद्वान पंडितों ने हवन शुरू करवाया। विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। सभा के चेयरमैन नारायण सिंह ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर लोगों को उसके अत्याचारी शासन से मुक्ति दिलाई थी। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन का उद्देश्य हथियारों का दुरुपयोग नहीं, बल्कि समाज और देश की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लेना है। ऐसे पर्व समाज में एकता, भाईचारे, शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। समारोह में महंत नरसिंह दास जी सहित सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकता और राष्ट्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed