{"_id":"60da29068ebc3ed7820b1406","slug":"worship-begins-in-the-holy-cave-with-shouts-of-bam-bam-bhole-jammu-city-news-jmu2383397163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयघोष के साथ पवित्र गुफा में पूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयघोष के साथ पवित्र गुफा में पूजा शुरू
विज्ञापन
जम्मू। बम-बम भोले के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सोमवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की गई। बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग का देश-विदेश में लाखों भक्तों को पूजा के लाइव प्रसारण में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व एलजी मनोज सिन्हा ने सेना, प्रशासन, पुलिस और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी। आज से यात्रा की समाप्ति 22 अगस्त रक्षाबंधन तक भक्तों के लिए पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कोविड महामारी के कारण इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है, लेकिन औपचारिक रूप से तय दिनों के मुताबिक बोर्ड की ओर से सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। भगवान शिव के दरबार में माथा टेकने पहुंचे एलजी सिन्हा ने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य और खुशी सुनिश्चित होगी और वह हमें मौजूदा स्वास्थ्य संकट से उबरने में शक्ति प्रदान करेंगे। वार्षिक अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर की अदभुत सांस्कृतिक परंपरा की गवाही देती रही है। लेकिन इस साल कोविड महामारी के कारण तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को रद्द किया गया है। श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए पवित्र गुफा में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और समर्पित एप पर 30 मिनट के लिए प्रात: 6 बजे और सायं 5 बजे आरती का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसके साथ पूरी यात्रा में पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां की जाएंगी।
अनुष्ठान के दौरान कोराना एसओपी का पालन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोविड संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए उचित उपाय किए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि आरती और यात्रा के अनुष्ठानों के दौरान कोविड एसओपी का पालन किया जाए। वर्चुअल माध्यम से शिव भक्तों को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान 15 कोर के जीओसी ले. जनरल डीपी पांडे, मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले, डीसी डॉ. पीयूष सिंगला, डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज अब्दुल जब्बार, अतिरिक्त सीईओ अनूप कुमार सोनी, एसएएसबी के साथ सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और श्राइन बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।