फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   world women day

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान सेवाएं देने में सक्षम

विज्ञापन
world women day
जम्मू। जीएमसी जम्मू में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को सराहा। बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के सम्मान सेवाएं देने में सक्षम हैं। इस दौरान महिला स्टाफ को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉक्टर शशि सूदन ने कहा कि बेटी, बहन, पत्नी, मां, दोस्त, उद्यमी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका समाज के लिए महत्वपूर्ण है। महिला चिकित्सा स्टॉफ ने कोविड महामारी से लड़ते हुए घरेलू जिम्मेदारियों के साथ मानव सेवा में अपना कर्तव्य निभाया। महिलाओं ने आगे आकर लोगों की जान बचाई। एक सशक्त राष्ट्र बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है। संस्था संस्थापक डॉ. नवनीत कौर ने कहा कि हर मंच पर महिलाओं के मुद्दों पर बात करना और समृद्ध समाज को आकार देने में उनकी भूमिका को उजागर करना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में महिला एचओडी, संकाय, मैट्रन और पैरा मेडिकल स्टॉफ शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed