फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   World No Tobacco Day, Youth are increasingly suffering from mouth and throat cancer

World No Tobacco Day: तंबाकू की लत लील रही जिंदगी, घर-घर कैंसर बांट रहे हैं ऐसे लोग

Sun, 31 May 2020 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 May 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day, Youth are increasingly suffering from mouth and throat cancer
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के युवाओं में तंबाकू और धूम्रपान का बढ़ता शौक उनकी जिंदगी छीनने का काम कर रहा है। इस शौक के कारण युवा तेजी से मुंह और गले के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। जम्मू संभाग में ही हर साल औसतन 2200-2300 कैंसर के नए मामले आ रहे हैं। 20-30 साल के युवा भी तंबाकू के सेवन के कारण कैंसर का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एक लाख की आबादी पर औसतन 150 कैंसर के मामले आ रहे हैं। पुरुषों में मुंह, गले के बाद फेफड़े, फूड पाइप और मैदे का कैंसर सामान्य है। गले और मुंह के कैंसर बढ़ने का एक कारण बाजार में आसानी से तंबाकू पदार्थों का उपलब्ध होना है।
विज्ञापन


हालांकि इन बिक्री स्थलों पर आयु सीमा को लेकर चेतावनी भी जारी की गई होती है। लेकिन छोटी उम्र के बच्चे भी धड़ल्ले से तंबाकू पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में कैंसर के मामले अस्पतालों में रिपोर्ट ही नहीं हो रहे हैं और ये आखिरी स्टेज में पहुंचते हैं। कैंसर के मामलों में जम्मू जिला सबसे आगे है। इसके बाद पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, सांबा आदि जिलों से भी पीड़ित पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी के ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि तंबाकू पदार्थों पर प्रतिबंध से कैंसर पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। जम्मू संभाग में 2018 में 2400 और 2019 में 2200 कैंसर के नए मामले सामने आए।

प्रदेश में कैंसर के मामले

  • वर्ष            मामले
  • 2011          3057
  • 2012         3288
  • 2013         3157
  • 2014         3940
  • 2015         4275
  • 2016         4976
  • 2017         5731

 

पुरुषों से महिला सदस्यों को मिल रहा कैंसर

घरों और अन्य स्थलों पर पुरुष धूम्रपान करके महिला व परिवार के अन्य सदस्यों को भी कैंसर दे रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन घरों में पुरुष सदस्य अधिक समय से धूम्रपान कर रहे हैं वहां महिलाओं में भी कैंसर की आशंका बढ़ी है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी धूम्रपान पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी व निजी कार्यालयों में धूम्रपान धड़ल्ले से हो रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू प्रोडेक्ट एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed