{"_id":"613116538ebc3ea6a952fab9","slug":"workers-unite-for-the-strength-of-the-party-reasi-news-jmu242819992","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
विज्ञापन
रियासी। रियासी जिला मुख्यालय में वीरवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में भमाग और रियासी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के कार्यकाल में जो विकास कार्य करवाए गए थे उनका फायदा आज भी लोग ले रहे हैं। विकास करने में भाजपा सरकार व उसके मंत्री पूरी तरह से विफल रहे हैं। काम करवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जमीनी स्तर पर लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लोग विकास के लिए तरस रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी से जनता परेशान है।
बैठक साठ के करीब लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका हार पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन यश वर्मा, कटड़ा के पूर्व चेयरमैन अंबरीश मगोत्रा, वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, सरदारी लाल दूबे, एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, सोनू ठाकुर, पूर्व जिला प्रधान प्रीतम सिंह, विशन मगोत्रा, पार्षद रवि नाग, भारत भूषण, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र भगत, बीडीसी चेयरमैन पौनी पवन कुमार बनाथिया, सरपंच गौतम शर्मा, रतन सिंह मौजूद रहे।