फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   workers protest

पद न भरने पर भड़के सफाई कर्मी

Fri, 06 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 06 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
workers protest
राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी यूनियन सदस्यों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा है कि यदि लखनपुर में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी नियुक्त करने सहित अन्य स्थानीय निकायों के लिए मंजूर पद नहीं भरे गए तो वह आंदोलन चला सकते हैं।

सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सावन चीदा ने कहा कि राज्य सरकार में डॉ. निर्मल सिंह को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया गया है।

यूनियन ने डिप्टी सीएम से इस बाबत बात की है जहां से उन्हें सभी जायज मांगाें को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। सावन चीदा सहित विलियम मसीह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार लखनपुर पर्यटकों की आवाजाही का मुख्य केंद्र है।
विज्ञापन


रोजाना हजारों की तादाद में सैलानी यहीं से गुजरते हैं। इस लिहाज से सफाई के काम का बोझ काफी ज्यादा है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने कुछ महीने पूर्व 548 पदों को मंजूरी दी थी, लेकिन लखनपुर में आज भी नौ मंजूर पदों पर आठ लोग ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से कई अन्य स्थानीय निकाय में जरूरत के अनुसार सफाई कर्मी नहीं हैं। सरकार को पदों का सृजन और नियुक्तियां करनी चाहिए।




यदि यूनियन की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह मजबूर होकर हड़ताल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed