फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   workers protest for labour laws

कर्मचारियों का श्रम कानून के लिए धरना

Thu, 09 Apr 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा Updated Thu, 09 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
workers protest for labour laws

गवर्नमेंट इंप्लाइज नेशनल कन्फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को नेशनल स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले मुलाजिमों ने केंद्र सरकार के खिलाफ राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रमुख रूप से श्रम कानून को खत्म करने के विरोध में नारेबाजी भी की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में वे केंद्र के आह्वान पर और उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर प्रदेश महासचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि केंद्र के आह्वान पर प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार ने श्रम कानून को खत्म करने, ट्रेड यूनियन की रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसे कदम उठाने के प्रयास को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, सरकार से सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट प्रकाशित करने, इनकम टैक्स के दायरे में आने की रकम को पांच हजार रुपये और बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाया है।


राजभवन के सामने डेढ़ सौ के करीब लोग इकट्ठा हुआ और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके हुए नारेबाजी की। महासचिव वर्मा ने कहा कि मुलाजिमों को ताकत दिखाकर सरकार को झुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed