{"_id":"9e5d06a5b49dc4eaaccadf76b25d6b90","slug":"work-for-jammu-iit-will-begin-soon-says-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जम्मू में आईआईटी इसी वर्ष से काम करेगा: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आईआईटी इसी वर्ष से काम करेगा: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने वीरवार को जम्मू के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा वहां पर कामों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पंजतीर्थी में बनने वाले मल्टी लेवल पार्किंग स्थल के अलावा मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स, जिला अदालत कोर्ट कांप्लेक्स में बनने वाले वकीलों के चैंबर, बस स्टैंड में बनने वाली मल्टी टायर पार्किंग, बिक्रम चौक फ्लाई ओवर के कामकाज का जायजा लेने के अलावा सरकारी इंजीनियरिंग कालेज चक्क भलवाल का दौरा किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चक्क भलवाल इंजीनियरिंग कालेज परिसर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वह वीरवार को चक्क भलवाल स्थित इंजीनियरिंग कालेज के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि जब तक कोई उपयुक्त जगह नहीं मिल जाती, तब तक आईआईटी की कक्षाएं इंजीनियरिंग कालेज में ही चलाई जाएं। इस वर्ष जुलाई अगस्त से शैक्षणिक कक्षाएं शुरू करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री अलताफ बुखारी, समाज कल्याण, वन और पर्यावरण विभाग के मंत्री बाली भगत, मंत्री सईद बशरत बुखारी, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, राज्य मंत्री प्रिया सेठी ,विधायक राजेश गुप्ता, मुख्य मंत्री के प्रिंसिपल सचिव बीबी ब्यास, मंडलायुक्त पवन कोतवाल, कमिश्नर सचिव उच्च शिक्षा सरिता चौहान, कानून विभाग के सचिव मोहम्मद अशर्फ, जिला आयुक्त ऐके साहू और अन्य विभागाें को अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र की ओर से जम्मू में आईआईटी दिए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह अच्छा कदम है।