{"_id":"584bbcb44f1c1be67244b6bd","slug":"womens-of-kashmir-valley-joined-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववाद के खौफ पर हिम्मत भारी, CRPF में शामिल हुईं कश्मीर की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववाद के खौफ पर हिम्मत भारी, CRPF में शामिल हुईं कश्मीर की महिलाएं
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 10 Dec 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ में हुआ चयन
- फोटो : डेमो फोटो
अलगाववादियों के बंद की परवाह न करते हुए सीआरपीएफ की भर्ती रैली में महिलाएं भी शामिल हुईं। कुल 2282 अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। इनमें से दो महिलाओं सहित 24 अभ्यर्थी चयनित किए गए। शुक्रवार को रैली भर्ती परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन
घाटी में सीआरपीएफ की ओर से कांस्टेबल (टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन) पद के लिए रामबाग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। शारीरिक तथा लिखित परीक्षा के साथ ट्रेड टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। सीआरपीएफ की ओर से कहा गया है कि कश्मीर में भड़की हिंसा के बाद यह पहली भर्ती रैली थी।
विज्ञापन