फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women won gold medals for 'Aasmita' by lifting weights

Jammu News: भार उठाकर महिलाओं ने जीते 'अस्मिता' के स्वर्ण

विज्ञापन
Women won gold medals for 'Aasmita' by lifting weights
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य फोटो आयोजक
खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग में 30 महिलाओं ने 4दिखाया ताकत
विज्ञापन

अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू की महिलाओं ने कमाल कर दिया। अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग में बुधवार को मीनू और नंदिनी ने मिलकर सोना जीत लिया। इनके अलावा भी अलग-अलग वर्ग में महिलाओं ने स्वर्ण पदक झटके। इस लीग में 30 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने साबित कर दिया कि वह पुरुषों से कम नहीं। वह किसी भी भार को उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता जम्मू के भगवती नगर इंडोर कॉम्प्लेक्स में हुई। 86 प्लस किलोग्राम के सीनियर वर्ग में मीनू कलोत्रा और नंदिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीता। 44 किलोग्राम के युवा वर्ग में इक्षा सोढ़ी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। रितिका ने रजत और जिया जसवाल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

48 किलोभार युवा वर्ग में समीक्षा दुबे ने स्वर्ण पदक जीता तो रिधिमा ने रजत पदक हासिल किया। 53 किलो भार के जूनियर वर्ग में रिया मेहरा ने स्वर्ण, उपांक्षा को रजत और हेलेना संजवाल को कांस्य पदक मिला। 58 किलोभार में सीनियर वर्ग में प्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

63 किलोभार यूथ वर्ग में चाहत सिंह ने स्वर्ण, आनंदी शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग के जूनियर में पलक मनहास ने स्वर्ण स्वर्ण पदक जबकि, सीनियर वर्ग में साक्षी शर्मा ने बाजी मारी।
69 किलोभार यूथ वर्ग में रिधिमा जसरोटिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में पलक शर्मा और अनमोल जसरोटिया ने क्रमशः स्वर्ण स्वर्ण और रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में रितिका पजनू ने पहला और लक्ष्मी देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
77 किलोग्राम यूथ वर्ग में गुरप्रीत कौर ने स्वर्ण और मेघा ने रजत पदक अपने नाम किया। आन्या रखवाल ने इसी वर्ग के जूनियर में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सीनियर वर्ग में काव्या शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

77 प्लस किलोग्राम यूथ वर्ग में राघवी सिंह ने पहला और लिजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 86 किलोभार जूनियर वर्ग में अकम कौर ने स्वर्ण, मसीबा कौसर ने रजत और कौशिकी शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक विक्रम रंधावा ने किया जबकि समापन कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed