फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women will get 24 hour police protection in Jammu city, call at 1091 and 100

जम्मू-कश्मीरः महिलाओं को मिलेगी 24 घंटे पुलिस सुरक्षा, इन नबर पर करें कॉल

Sun, 08 Dec 2019 02:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Women will get 24 hour police protection in Jammu city, call at 1091 and 100
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर में अब महिलाओं के लिए चौबीसों घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। इसके लिए 1091 और 100 नंबर को डायल करना होगा। इसके बाद दस मिनट में पुलिस सहायता के लिए मौके पर मौजूद होगी। यह जानकारी एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने दो हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।

विज्ञापन


देर शाम के बाद महिलाओं को मुख्य चौराहों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान वह डरी सहमी रहती हैं। लेकिन अब उन्हें डरने की जरूरत नहीं होगी। पुलिस ने शरारती तत्वों से निपटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इसके लिए महिलाओं को मोबाइल से टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना होगा। पुलिस के पास कॉल आने के बाद दस मिनट में सुरक्षा मिलेगी। साथ ही बिना किसी भय के घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिप्सी में तैनात रहेंगी महिला कांस्टेबल

जिप्सी में महिला कांस्टेबल, चालक तैनात रहेगा। जैसे ही कॉल आएगी पुलिस फोन लोकेशन वाली जगह के लिए रवाना हो जाएगी। इसके बाद महिला को वहां से उसके घर तक छोड़ा जाएगा। इससे महिलाओं का डर भी दूर होगा।

अपराध पर लगेगा अंकुश
महिलाओं से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगेगा। महिलाओं से छेड़छाड़, लड़ाई झगड़े पर भी पुलिस त्वरित कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed