फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women reservation bill

Jammu News: आरक्षण से सशक्त होंगी महिलाएं, विकास में बढ़ेगी भागीदारी

विज्ञापन
women reservation bill
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लोकसभा में पारित किए गए महिला आरक्षण विधेयक का राजनीति धड़े में भी स्वागत किया गया है। विभिन्न राजनीतिक संगठनों की महिलाओं ने इसे नारी हित में बताते हुए शीघ्र लागू करने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि महिला आरक्षण से देश के विकास में उनकी भागीदारी और योगदान बढ़ेगा।

वार्ड 21 की पूर्व कांग्रेस पार्षद भानू महाजन ने कहा कि यह विधेयक स्वागत योग्य है। लेकिन सरकार को इसे जल्द जमीनी स्तर पर अमल में लाने को सुनिश्चित भी बनाना चाहिए। बिल पारित होने के बाद लंबे समय तक इसका लाभ रोका नहीं जाना चाहिए। विधानसभाओं में महिलाओं का आरक्षण सुनिश्चित होने से विकास में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। देश, केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों के भविष्य के लिए उनके महत्वपूर्ण फैसले होंगे। आगामी विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण का महिलाओं को लाभ दिया जाना चाहिए। वार्ड 7 की पूर्व पार्षद रितू चौधरी ने कहा कि बिल पारित होने के बाद अब महिलाओं को इसका लाभ शीघ्र सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर के विस में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण ऐतिहासिक होगा, लेकिन यह तब होगा जब इसे जमीनी स्तर पर अमल में लाया जाए। फिलहाल भाजपा इस पर परिसीमन की बात कर रही है, जिससे इसके शीघ्र लागू होने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वार्ड 17 की पूर्व पार्षद निधि मंगोत्रा ने कहा कि उम्मीद है कि बिल को शीघ्र लागू करके महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। देश की महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण बिल लाया गया है। देश में ऐसे बिल की लंबे समय से मांग को महसूस किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed