फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   WOMEN LODGED A COMPLAINT AGAINST CRPF MAN IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः CRPF के 3 कर्मियों पर रेप का केस, लड़की ने कहा फेसबुक से हुई थी दोस्ती

Sun, 29 Apr 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Apr 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
WOMEN LODGED A COMPLAINT AGAINST CRPF MAN IN JAMMU AND KASHMIR
- फोटो : DEMO PHOTO
बन तालाब में सीआरपीएफ के तीन कर्मियों के खिलाफ एक युवती ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। युवती से बलात्कार करने की सीडी भी दोमाना पुलिस थाने में पेश की गई है। बताया कि फेसबुक से उसकी दोस्ती सीआरपीएफ के एक कर्मी के साथ हुई।
विज्ञापन


उससे मिलने के लिए वह जम्मू आई औैर बाइक से क्वार्टरों में गई। यहां उसने बलात्कार किया। यही नहीं, उसके दो अन्य साथियों ने भी बलात्कार किया। दोमाना पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ के तीन कर्मियों ने पुंछ निवासी 24 साल की युवती से क्वार्टरों में बलात्कार किया है।
विज्ञापन


युवती ने परिवार वालों को सारी घटना बताई और मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा। पुलिस ने तीनों कर्मियों के खिलाफ 153/2018 में बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों कर्मियों को हिरासत में लेने के लिए सीआरपीएफ अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के बाइक पर सवार होकर बन तालाब में क्वार्टरों में आने का वीडियो भी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार युवती ने सीआरपीएफ कर्मियों के नामों को भी बताया है। पुलिस में पेश की गई सीडी में युवती ने बलात्कार की पूरी कहानी बताई है।

पुलिस अनुसार कर्मियों को पकड़ने और उनकी पहचान के लिए रविवार को सीआरपीएफ अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed