{"_id":"5eb5a321b25de276b95b10546751bd49","slug":"women-like-diamond-more-than-gold-this-deepawali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर डायमंड की ओर बढ़ता झुकाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर डायमंड की ओर बढ़ता झुकाव
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस से पहले शहर के सराफा बाजार में रविवार को रौनक देखने को मिली। ग्राहकों से बाजार गुलजार रहे। हालांकि, इस दिन लोग सोने-चांदी के जेवरात खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन इस बार लोगों का सोना की बजाय डायमंड की ओर झुकाव बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
राकेश ज्वैलर्स के संचालक साहिल महाजन कहते हैं, ‘वैसे तो धनतेरस के शुभ मौके पर लोग सोने-चांदी के जेवर खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से डायमंड के प्रति लोगों को झुकाव बढ़ा है। वर्तमान में 30 फीसदी तक डायमंड और 70 फीसदी सोना-चांदी के जेवर लोग खरीद रहे हैं।’
विज्ञापन
ऐसा ट्रेंड उन सराफा व्यापारियों के पास ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां सोने-चांदी के अलावा डायमंड के जेवरों की भी भारी रेंज उपलब्ध है।
धनतेरस के पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। लखदाता सराफा बाजार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट विजय सराफ के अनुसार वर्तमान में सोने की कीमत 25 हजार प्रति तोला के आसपास चल रही है जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 6-7 हजार रुपये कम है।
विज्ञापन
यही कारण है कि बाजार में सोने के जेवर खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। हालांकि सोमवार को धनतेरस के पहले खुलने वाले नया रेट भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। धनतेरस से पहले ही सराफा बाजार में अच्छी खासी रौनक रही।