{"_id":"68b4ba499c794fdcc50c27e4","slug":"women-kept-a-fast-for-the-long-life-and-unbroken-good-fortune-of-their-children-samba-news-c-273-1-now1001-101355-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संतान की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संतान की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
विज्ञापन
नौशेरा और आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने संतान की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखा।
आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने इस व्रत के महत्व को बताते हुए कहा कि राधा अष्टमी का व्रत करने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को करने से संतान की दीर्घायु होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हर साल की तरह इस वर्ष भी यह पर्व जिलेभर में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया।
यह पर्व विशेष रूप से राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान कृष्ण की प्रेमिका और देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।