फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women flying squad deployed in Srinagar City

कश्मीर में पहली बार बनी महिला फ्लाइंग स्क्वॉयड!

Mon, 05 Jan 2015 10:47 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
women flying squad deployed in Srinagar City

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने पहली बार महिला पुलिस के फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन किया है। इसके तहत सभी संवेदनशील जगहों पर महिला पुलिस की गाड़ी तैनात रहेगी। वहीं छात्राओं ने पुलिस की इस पहल की सराहाना की है।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग के श्रीनगर शहर में बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध को ध्यान में रखते हुए उनपर नकेल कसने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने महिला फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन किया है। टीम को श्रीनगर शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अमित कुमार के अनुसार इन दस्तों का गठन महिलाओं खासकर छात्राओं की मदद के लिए किया गया है। उनके अनुसार इस दस्ते से अपराधियों पर नकेल कसने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि शुरू में अभी सिर्फ दो फ्लाइंग स्क्वॉयड की गाड़ियां शामिल हैं। इनमें पांच से छह महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। यह गाड़ियां पररेपुरा और बागात बरजुल्ला इलाकों में रहेंगी, जहां ज्यादा ट्यूशन सेंटर हैं। बाद में स्कूल, कॉलेज खुलने पर यह संख्या बढ़ाई जाएगी।

शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

women flying squad deployed in Srinagar City

पररेपुरा इलाके में तैनात फ्लाइंग स्क्वॉयड की सदस्य महिला कांस्टेबल रुकसाना के अनुसार जब वहां पढ़ने आने वाली छात्राओं ने उन्हें वहां तैनात देखा तो उन्हें काफी खुशी हुई। उनके अनुसार उन्होंने करीबन सभी छात्राओं से उनके साथ पेश आने वाली मुश्किलों की जानकारी हासिल की।

इसके बाद छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह सदैव उनकी सहायता के लिए तैनात रहेंगी। वहीं छात्राओं ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की है। आरवीन कौर के अनुसार वह अब अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी, क्योंकि अब उन्हें एक आस है कि उनकी सहायता के लिए उनके पीछे कोई तो है। इससे पहले वह अपने को असुरक्षित महसूस करती थी। आरवीन ने यह भी बताया कि महिला पुलिस कर्मी उनकी बात को ठीक से समझ सकेंगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष महिलाओं पर हमले और छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए थे। इनमें से एक कुछ सप्ताह पहले मामला आया था, जिसमें लॉ की छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया था। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भी फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन किया गया है।

विशेष अधिकारियों की टीम द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। यह दस्ता संबंधित पुलिस स्टेशनों के साथ प्रसार तंत्रों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं और किसी भी घटना के होने पर जानकारी उन्हें दे सकते हैं। देखना यह है कि पुलिस का यह कदम कितना कारगर साबित होता है।    
   
इन नंबर पर करें सूचित
किसी भी समय कोई भी महिला या छात्रा शिकायत दर्ज कराने के लिए व अपने साथ हुई घटना की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दे सकती हैं। नंबर 9596222550, 9596222551 और 0194-2477567 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed