फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women come to Jammu from Punjab to steal under the guise of collecting junk

Jammu News: कबाड़ बीनने के बहाने चुराये बीएसएनएल जंक्शन के पार्ट, पांच महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
Women come to Jammu from Punjab to steal under the guise of collecting junk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंजाब की पांच महिलाओं को जम्मू के गांधीनगर की पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें बुधवार की देर रात को पकड़ा गया है। ये महिलाएं कबाड़ बीनने की आड़ में बीएसएनएल के जंक्शन में लगे जरूरी सामान चुरा लेती थीं। चोरी होने से जम्मू के बाहु प्लाजा स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय समेत इसके आसपास लगे 150 से अधिक जंक्शन खराब हो गए हैं। इसके चलते पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू समेत दो हजार लैंडलाइन नंबर बंद हो गए। फिलहाल, इनको पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बुधवार दिन में ही बीएसएनएल के अधिकारियों ने गांधीनगर पुलिस थाने में इसकी शिकायत की थी। इसके बताया गया कि बीएसएनएल के डेढ़ सौ जंक्शन के जरूरी हिस्से गायब हैं। इससे ये खराब हो गए हैं। इसके चलते पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू समेत दो हजार लैंडलाइन नंबर बंद हैं।
विज्ञापन

एसएपी अजय शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही हमने जांच शुरू कर दी। बुधवार देर रात करीब दो बजे हमने गांधीनगर के वाल्मीकि कालोनी क्षेत्र से कबाड़ उठाने वाली पांच महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। इनसे पूछताछ की गई। सभी के पास बैग थे। जब बैग की तलाशी ली गई तो इसमें बीएसएनएल की संचार सेवा के तार और कुछ जरूरी हिस्से मिले। महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि ये ही वो चोर हैं जो बीएसएनएल के जंक्शन के हिस्से चुरा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का खास समय तय कर रखा था
एसपी का कहना है कि चोरी करने के लिए इन महिलाओं ने खास समय चुना हुआ था। ये रात दो बजे से लेकर तड़के चार बजे तक सक्रिय रहती थीं। जहां कहीं भी कम रोशनी होती, वहीं पर बीएसएनएल के जंक्शन के ताले तोड़कर उनमें से जरूरी पार्ट चुरा लेतीं। वे फटे हुए कपड़े और हाथ में बैग रखती थीं ताकि हर किसी को लगे कि ये कबाड़ उठाने वाली हैं। पांचों महिलाओं ने बताया कि वे पंजाब की रहने वाली हैं।

पंजाब से रात को आती थीं, चोरी कर सुबह चली जाती थीं
गिरफ्तार महिलाएं पंजाब के बरनाला, पटी रोड की रहने वाली हैं। इनमें बंती, सपनी, बबली, रजनी और सलोचना हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये सुबह होते ही पंजाब में अपने गांव चली जाती थीं। रात होते ही वापस आ जाती थीं। आने-जाने के लिए कभी ट्रेन तो कभी बस का इस्तेमाल करती थीं।



कोट
पिछले काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। अभी भी लैंडलाइन नंबर खराब होने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही पता चला कि कितने लैंडलाइन नंबर खराब हैं।
-मुमताज अहमद, जीएम, बीएसएनएल जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed