फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women attempt suicide in jammu

पति की पिटाई से तंग महिला तवी नदी में कूदी

Mon, 21 Jul 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
women attempt suicide in jammu

बेलिचराना पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार की दोपहर को एक महिला ने तवी नदी के चौथे पुल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति की पिटाई से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। घर में विवाद होने के बाद वह भाई के साथ वूमेन सेल शिकायत करने के लिए जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक गाडीगढ़ निवासी निर्मल कौर (28) का घर में पति के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पति ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने मायके वालों को इस बारे में बताया तो वहां से भाई बाइक से महिला के घर पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद बहन को लेकर वूमेन सेल में शिकायत करने के लिए निकल पड़ा। एशिया होटल के रास्ते उन्होंने वूमेन सेल जाना था कि रास्ते में चौथे पुल पर बाइक का तेल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल कौर पहले से ही पति की पिटाई से परेशान थी। गुस्से में उसने अपना आपा खो दिया और तवी नदी में छलांग लगा दी। भाई ने आगे बढ़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा।


उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने महिला को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। बेलिचराना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को जीएमसी में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के मुताबिक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल महिला के होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

वहीं महिला का हाल जानने के लिए जीएमसी में रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed