फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   womans protest from DC office

सिलाई मशीनों को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2014 10:11 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
womans protest from DC office

प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद जब सिलाई मशीनें और नकद सहायता नहीं मिली तो महिलाओं और युवतियों ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


आरएसपुरा के गांव सलैड़ कोठे की इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण का कोर्स पूरा होने के बाद उनकी कोई सुध नहीं ली गई। इन महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन


गांव की पंच शीला रानी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं और युवतियों ने बताया कि उनके गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा सिलाई केंद्र खोलकर प्रशिक्षण दिया गया। तब कहा गया था कि कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें सरकार द्वारा सिलाई मशीनें और हर प्रशिक्षार्थी को दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स पूरा होने के बावजूद नहीं दी जा रही मदद

womans protest from DC office

इस राशि में से पांच-पांच सौ रुपये दिए भी जा चुके हैं। कुछ को सिलाई मशीन भी मिल गई हैं, लेकिन बाकी को सिलाई मशीनें नहीं दी जा रही हैं। इसके अलावा शेष पंद्रह सौ रुपये देने में भी आनाकानी की जा रही है।

पंच शर्मिला ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष तक सिलाई केंद्र को चलाने के बाद अब इसे बंद कर दिया गया है। 25 में से 11 युवतियों को सिलाई मशीनें मिल गई हैं। बाकी महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीनें देने की बात जब केंद्र की प्रशिक्षणकर्ता से की जाती है तो वह चुप हो जाती हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया कि उनके दबाव के कारण ही ऐसा किया जा रहा है। पंच ने कहा कि ऐसे में मजबूर होकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed