फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman kiled in attack

महिला के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे जाम

Fri, 03 Oct 2014 04:36 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
woman kiled in attack

बीएसएफ जवान के परिवार पर हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सांबा में जम्मू-पठानकोट हाइवे जाम कर दिया।

विज्ञापन


घंटे भर चले जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व सांबा निवासी बीएसएफ जवान शिवदयाल के परिवार पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमलावरों ने जवान की मां शांति देवी, पत्नी नीता और बेटे अतुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक बेटे किसी ने किसी तरह बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशन एसपी ने दिया आश्‍वासन

woman kiled in attack

हमले में गंभीर रूप से घायल शांति देवी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पत्‍नी नीता देवी को जम्‍मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

इलाज के दौरान गत दिवस नीता देवी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनका आक्रोश भड़क गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने से ‌पहले शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया और जम्‍मू-पठानकोट हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए, आनन फानन में एडिशनल एसपी सूरम सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्‍वासन दिया।

एएसपी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें बना दी गई हैं, जो उनकी तलाश कर रही हैं। आश्‍वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद महिला का दाह संस्कार संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed